Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

JPSC Exam Scam: JPSC व JSSC परीक्षाओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज, भाजपा नेता अमर बाउरी ने विपक्ष पर उठाए सवाल, CBI जांच की मांग

JPSC Exam Scam: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में हुई कुछ भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले में राज्य सरकार पर हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने रांची में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जो सरकार चला रही है, वो लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.



भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप

अमर बाउरी ने कहा की, जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही और जूनियर इंजीनियर की परीक्षाओं में गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं. उन्होंने बताया कि उत्पाद सिपाही की परीक्षा के दौरान 13 अभ्यर्थियों की मौत हो गई, लेकिन सरकार ने फिर भी उसके ठेका देखने वाली एक प्रतिबंधित कंपनी को दे दिया.


CBI जांच की मांग

उन्होंने इन सभी मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, खासकर इसलिए क्योंकि वे शिक्षा मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.


आज मशाल जुलूस और कल जिला मुख्यालयों पर धरना

भाजपा ने इस मुद्दे पर आंदोलन तेज करने की घोषणा की है. पार्टी के मुताबिक, 22 जुलाई को जेपीएससी के घेराव के बाद, अब सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. अगले दिन जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन भी किए जाएंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !