Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jharkhand News: झारखंड पुलिस मुख्यालय में RTI मामलों के निपटारे के लिए नई व्यवस्था, IG मानवाधिकार पंकज कंबोज बने प्रथम अपीलीय अधिकारी

Jharkhand: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act) से जुड़े मामलों की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब पुलिस मुख्यालय में सूचना अधिकार से संबंधित अपीलों की सुनवाई और त्वरित निपटारे की जिम्मेदारी पुलिस महानिरीक्षक पंकज कंबोज (IG - मानवाधिकार) झारखंड को सौंपी गई है।


RTI अधिनियम की धारा-5(1) के तहत हुई नियुक्ति
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा-5(1) के तहत IG (मानवाधिकार), रांची को प्रथम अपीलीय पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस नई व्यवस्था से RTI से जुड़े आवेदनों पर पारदर्शिता बढ़ेगी और अपील प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकेगी।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसके बाद अब पुलिस मुख्यालय से संबंधित प्रथम अपीलों का निपटारा सीधे IG मानवाधिकार के स्तर पर होगा। पुलिस विभाग के इस कदम से आम लोगों को सूचना प्राप्त करने में आसानी होगी और आवेदनों के निष्पादन में तेजी तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !