Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Kolhan News: जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पर बाढ़ का खतरा, चांडिल डैम के खोले गए 10 फाटक

Kolhan News: कोल्हान में लगतार हो रही बारिश की वजह से सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इस बीच, चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इसे नियंत्रित करने के लिए डैम के दस फाटक खोल दिए गए हैं. जब जलस्तर 179.33 मीटर के आसपास पहुंच जाता है, तो इचागढ़ विधानसभा के कई गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है.


विधायक सविता महतो ने स्थिति का जायजा लिया

स्थानीय विधायक सविता महतो ने डैम प्रबंधन के अधिकारियों के संपर्क में हैं. उन्होंने स्वयं चांडिल डैम का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. उनका कहना है कि जलस्तर को 180 मीटर से नीचे रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि आसपास के गांवों को बाढ़ से बचाया जा सके.


डैम से पानी छोड़ने के बाद, जमशेदपुर की स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. इसे देखते हुए, डैम प्रबंधन ने स्थिति के अनुसार कुछ फाटकों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि चांडिल के गांवों के साथ-साथ जमशेदपुर की निचली बस्तियों को भी बाढ़ से सुरक्षित रखा जा सके. जिला प्रशासन और डैम प्रबंधन हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !