Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Seraikela News: सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कांड्रा थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द निष्पादन के निर्देश

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने शुक्रवार को कांड्रा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने और अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा।

ड्रग्स कारोबार पर सख्ती के निर्देश
एसपी मनोज स्वर्गियारी ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रग्स से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।



फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार पर जोर
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी को आम लोगों और फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार रखने तथा शिकायतों का समय पर समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को त्वरित और निष्पक्ष सेवा उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !