Jharkhand Recruitment Scam: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और महाघोटाले के आरोपों को लेकर भाजपा के सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की.
भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना
इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद बिद्युत बरण महतो समेत झारखंड से भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हुए. उन्होंने भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटाले का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.
हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा देने की
उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार को जवाब देना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने तख्तियां लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की दोहरी नीति नहीं चलेगी और राहुल गांधी को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए.
प्रदर्शन में सांसद ढुल्लू महतो, कालीचरण सिंह, बीडी राम, प्रदीप कुमार वर्मा, मनीष जायसवाल सहित भाजपा के कई सांसद मौजूद रहे.