Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jharkhand CID Officers Retirement: झारखंड CID से इंस्पेक्टर तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी विदाई

Jharkhand CID Officers Retirement: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग में कई सालों तक काम करने के बाद शुक्रवार को तीन पुलिस अधिकारी रिटायर हो गए. इनमें इंस्पेक्टर शिव गोप, सब-इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कौर शामिल हैं.

इस मौके पर विभाग के बड़े अधिकारियों और उनके साथ काम करने वालों ने तीनों अधिकारियों को विदाई दी. उन्होंने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ किया.

अधिकारियों ने कहा कि मुश्किल मामलों की जांच और विभाग के काम में तीनों अधिकारियों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा. उनके लंबे अनुभव का फायदा विभाग को हमेशा मिला और अब उनकी कमी जरूर महसूस होगी.



विदाई समारोह के दौरान उनके साथ काम करने वालों ने अपने साथ बिताए गए समय की यादें साझा कीं और उनके भविष्य के लिए अच्छी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !