Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Current News : रुचिका सिंह विवाद, FIR पर CJP ने जताया विरोध, कार्रवाई पर उठाए सवाल

Current News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी> पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दर्ज FIR को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विरोध जताया है। संगठन ने शुक्रवार को कहा कि इस प्रकार के मामलों में आपराधिक कार्रवाई के बजाय अन्य कानूनी विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए।


CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ सीधे आपराधिक मामला दर्ज करने के बजाय मानहानि का मामला दर्ज किया जाना अधिक उचित होता। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई।

वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, जांच के लिए मामला दिल्ली भेजा गया

यह मामला उस वीडियो के सामने आने के बाद दर्ज हुआ, जिसमें छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर रुचिका सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करती हुई दिखाई दे रही हैं। शिकायतकर्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो FIR दर्ज की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में रुचिका सिंह ने प्रधानमंत्री और उनकी माता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद जांच के लिए जीरो FIR को नई दिल्ली के संसद मार्ग थाना भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपों की सत्यता का परीक्षण किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !