Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Chakradharpur Division: चक्रधरपुर रेल मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 25 सितंबर से 1 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक, साउथ बिहार और उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट

Chakradharpur Division Line Block: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन के पास इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लाइन ब्लॉक लिया जाएगा. इसका असर टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा.

बिलासपुर-बक्सर और साउथ बिहार एक्सप्रेस रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 और 26 सितंबर को अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी. वहीं दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को दोनों ओर से रद्द रहेगी.

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर नहीं आएगी. इस दौरान ट्रेन कटक और संबलपुर के रास्ते संचालित की जाएगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हावड़ा और बालेश्वर रेलखंड में भी लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने और उनके परिचालन की दूरी कम करने का निर्णय लिया गया है.

नीलांचल और राजधानी एक्सप्रेस का भी बदलेगा रूट
ओडिशा में थर्ड लाइन निर्माण कार्य के चलते आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग 7 अगस्त तक बदला रहेगा.



पहले से भी कई ट्रेनें हैं प्रभावित
चक्रधरपुर रेल मंडल के कांशबहल स्टेशन के पास चल रहे लाइन ब्लॉक के कारण 3 जुलाई से 19 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में 11 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है.

इसके अलावा आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के चलते टाटानगर-आसनसोल मेमू 1 और 2 अगस्त को रद्द रहेगी, जबकि झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू 2 अगस्त को संचालित नहीं होगी.

रेलवे का कहना है कि इन बदलावों की वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को असुविधा हो सकती है. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !