Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jamshedpur FC News: ISL 2026-27 में नहीं खेलेगी Jamshedpur FC, क्लब ने जारी किया आधिकारिक बयान

Jamshedpur FC News: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि वह 2026-27 सीजन की इंडियन सुपर लीग में हिस्सा नहीं लेगा। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने साफ किया है कि भारत में फुटबॉल के विकास और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का काम पहले की तरह जारी रहेगा।

ग्रासरूट फुटबॉल पर रहेगा विशेष फोकस
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब विभिन्न तरीकों से भारतीय फुटबॉल के विकास में योगदान देता रहेगा। संगठन जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने, युवा खिलाड़ियों की पहचान करने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम करेगा।

इसका मुख्य उद्देश्य देश भर में उभरती हुई फुटबॉल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करना है। इसके माध्यम से युवा खिलाड़ियों के लिए ग्रासरूट स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल तक एक मजबूत मार्ग तैयार किया जाएगा।

फैंस और टीम का जताया आभार
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अपने बयान में पिछले एक दशक से टीम का साथ देने वाले सभी प्रशंसकों का विशेष धन्यवाद किया है। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने कहा है कि जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशंसकों का उत्साह और समर्थन हमेशा टीम की सबसे बड़ी ताकत रहा है, जिसने स्टेडियम को एक अलग पहचान दिलाई है।

इसके साथ ही जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने 2017 से अब तक टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों, कोचों, कर्मचारियों और अन्य सभी सहयोगियों के योगदान के लिए भी आभार व्यक्त किया है।

AIFF और ISL को दी शुभकामनाएं
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के समर्थन की उम्मीद जताई है। साथ ही AIFF और ISL को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !