Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Ranchi News : मॉस्को से मिले इंटरपोल इनपुट के बाद रांची की युवती जांच के दायरे में

Ranchi News : राजधानी रांची की रहने वाली एक युवती का नाम कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों के संज्ञान में आया है। मॉस्को से प्राप्त इंटरपोल इनपुट के आधार पर केंद्रीय और राज्य स्तर की एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित युवती नेपाल के रास्ते भारत लौटी है। इसके बाद उसके संभावित ठिकानों, संपर्कों और गतिविधियों की जांच की जा रही है। झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भी संबंधित जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक सूचनाएं साझा करने के निर्देश दिए हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल दावों की पुष्टि नहीं, जांच पूरी होने के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, जांच एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एजेंसियां वायरल पोस्ट और वीडियो की सत्यता का भी परीक्षण कर रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के सत्यापन के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। ऐसे में आधिकारिक पुष्टि से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों को तथ्य मानने से बचने की सलाह दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !