Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Current News : वर्दवान आतंकी जांच में साहिबगंज की छात्रा हिरासत में, सोशल मीडिया संपर्क की जांच तेज

Current News : पश्चिम बंगाल के वर्दवान में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से कथित संपर्क के मामले में साहिबगंज जिले की एक छात्रा को जांच के तहत हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई पश्चिम बंगाल की विशेष जांच टीम (SIT) ने बरहड़वा थाना पुलिस के सहयोग से की।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा बरहड़वा की रहने वाली है और स्थानीय कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। जांच एजेंसियों का कहना है कि उसकी संदिग्ध से करीब चार वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने और कई बार मुलाकात होने की बात भी जांच में सामने आई है।


पूछताछ के बाद छात्रा को पश्चिम बंगाल ले जाया गया, जांच जारी

जांच एजेंसियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ के बाद छात्रा को आगे की जांच के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि संदिग्ध के संपर्क में और कितने लोग थे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। मामले में किसी व्यक्ति की भूमिका या किसी आरोप की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !