Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Ramgarh News : गोला में जंगली हाथियों का बढ़ा आतंक, 14 नए हाथियों के पहुंचने से संख्या हुई 59, हेसापोड़ा जंगल पहुंचे नए झुंड ने घर और फसलों को पहुंचाया नुकसान

Ramgarh News :  रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक महीने से क्षेत्र में सक्रिय 45 हाथियों के झुंड के बीच अब 14 और हाथियों का नया दल हेसापोड़ा जंगल पहुंच गया है। इसके साथ ही गोला प्रखंड में जंगली हाथियों की कुल संख्या बढ़कर 59 हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, हेसापोड़ा जंगल में पहुंचते ही नए झुंड ने सिंगारी गांव में बासुदेव महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथियों ने आसपास के खेतों में लगी धान की बिचड़ा, मक्का, सब्जियों समेत अन्य फसलों को रौंद दिया और काफी नुकसान पहुंचाया। लगातार हो रहे नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है।


कई गांवों में बंटा हाथियों का झुंड, प्रशासन ने पहले ही जारी किया था हाई अलर्ट

वन विभाग के अनुसार, हाथियों का झुंड सिंगारी, महलीडीह, मगनपुर, सुतरी, हेसापोड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहा है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।


स्थिति को देखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन और डीएफओ नीतीश कुमार ने चार दिन पहले ही क्षेत्र के लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया था। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, हाथियों के झुंड के पास न जाने और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !