Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Birsanagar Road Dispute: जमीन विक्रेताओं ने तोड़ा वादा; बिरसानगर में स्थायी रास्ते को लेकर विवाद, लोगों ने पुलिस से लगाई गुहार

Birsanagar Road Dispute: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर, गरुड़बासा स्थित मनोविकास विद्यालय के पीछे रहने वाले लोगों ने शनिवार को थाना पहुंचकर रास्ता नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब आठ साल पहले जमीन खरीदने के दौरान उन्हें सड़क देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं किया गया.

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बहादुर, रामा, राजीव समेत अन्य लोगों ने उन्हें जमीन बेची थी. उस समय कहा गया था कि फिलहाल दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करें, जल्द ही स्थायी सड़क बना दी जाएगी. लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी उन्हें आने-जाने के लिए उचित रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया.

जमीन विक्रेता पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने जमीन विक्रेताओं से सड़क देने की बात कही तो साफ इनकार कर दिया गया. इसके बाद विवाद की स्थिति लगातार बनी हुई है और आए दिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रहती है.

संकरी गली से आने-जाने को मजबूर
ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह इतना संकरा है कि वहां से एंबुलेंस, दमकल की गाड़ी या घर निर्माण सामग्री लेकर आने वाला कोई ट्रक भी नहीं पहुंच सकता. इससे आपात स्थिति में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.



बिरसानगर थाना पहुंचकर की शिकायत
रास्ते की समस्या से परेशान लोगों ने शनिवार को बिरसानगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और उचित कार्रवाई की मांग की. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें जल्द स्थायी रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !