Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-30

Jamshedpur Mandir: जमशेदपुर के राम मंदिर में चोरी, लाउड स्पीकर व 6000 रुपये नकद ले उड़े चोर

Jamshedpur News: मानगो एनएच-33 पर स्थित राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। मंदिर से नकद राशि के साथ-साथ ध्वनि यंत्र की चोरी कर ली गई। मंदिर के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने इस घटना की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद विकास सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मानगो थाना को दी।

मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडे ने बताया कि रात 10 बजे मंदिर का पट बंद कर सभी लोग घर चले गए थे। सुबह जब मंदिर खोला गया, तो देखा गया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा माइक सेट और लगभग ₹6000 नकद गायब थे। यह सारा सामान मंदिर की नियमित आरती और संचालन में उपयोग होता था।

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मानगो अब “नशा और लॉटरी का होलसेल बाजार” बन चुका है। उन्होंने कहा, “यहां अब भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरों ने इंसानों को नहीं, अब भगवान को भी नहीं बख्शा।” विकास सिंह ने यह भी कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग नगण्य है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !