Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Ranchi Civil Surgeon: रांची के स्वास्थ्य प्रशासन में बड़ा बदलाव, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद बने नए सिविल सर्जन; डॉ. प्रभात कुमार को स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक की जिम्मेदारी

Ranchi Civil Surgeon: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के स्वास्थ्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार का तबादला कर उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक बनाया गया है.

डॉ. प्रभात कुमार की जगह अब डॉ. अमरेंद्र प्रसाद रांची के नए सिविल सर्जन होंगे. वह अब तक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी है.

इसी तबादला आदेश में डोरंडा अस्पताल में पदस्थापित डॉ. मीता सिन्हा को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें परिवार कल्याण स्वास्थ्य निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है.



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस आदेश के साथ तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !