हजारों अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को मिला प्रशिक्षण
टीम ने जेडआरटीआई (ZRTI), एमडीटीआई (MDTI), लोको शेड तथा कैरेज एवं वैगन विभाग के करीब 4,000 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया. इसके अलावा रेलवे हाई स्कूल, श्यामा प्रसाद कॉलेज, एल.वी.एस.एम. विद्यालय और गोलमुरी केरल पब्लिक समाजम हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई.
अस्पतालों में भी चलाए गए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
सदर अस्पताल (खासमहल), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई, मानगो और निमडीह में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों के लिए आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार तथा सर्पदंश से बचाव पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया की क्षमता विकसित करना रहा.
रेलवे और शहर की सुरक्षा को मिलेगा लाभ
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम का यह प्रयास रेलवे और शहर दोनों के लिए सुरक्षा का मजबूत आधार साबित होगा. भविष्य में किसी भी प्राकृतिक या मानव-जनित आपदा के दौरान प्रशिक्षित मानव संसाधन राहत एवं बचाव कार्यों के साथ जन-धन और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे.