Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Current News : अजीत डोभाल को “लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026” से किया गया सम्मानित, युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आह्वान

Current News : : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। यह सम्मान महाराष्ट्र के पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।


सम्मान समारोह में अजीत डोभाल को पारंपरिक पुणेरी पगड़ी, स्मृति चिह्न, सम्मान राशि का चेक तथा गीता रहस्य की प्रति भेंट की गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

आजादी का अर्थ मनमर्जी नहीं, राष्ट्रहित सर्वोपरि :- अजीत डोभाल

अपने संबोधन में अजीत डोभाल ने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए आजादी का वास्तविक अर्थ समझना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब मनमर्जी करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रहित में कार्य करना है। उन्होंने युवाओं से व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर देश के विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।


डोभाल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व मिला है, जिसकी बदौलत भारत लगातार नई चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !