Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Vice Chief Of Air Staff: भारतीय वायु सेना में बड़ा बदलाव, एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने संभाला उप वायु सेना प्रमुख का पद

Vice Chief Of Air Staff: भारतीय वायु सेना में बड़ा बदलाव हुआ है. एयर मार्शल तेजपाल सिंह, एवीएसएम, वीएम ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर उप वायु सेना प्रमुख (Vice Chief Of Air Staff) का पदभार संभाल लिया. नई जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

35 सौ घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव
एयर मार्शल तेजपाल सिंह को 16 जून 1990 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन मिला था. उनके पास अलग-अलग लड़ाकू विमानों को उड़ाने का 3,500 घंटे से अधिक का अनुभव है.

फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट भी रहे
तेजपाल सिंह कैटेगरी "ए" क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं. इसके अलावा उन्होंने एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट के रूप में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. तीन दशक से ज्यादा के अपने सैन्य करियर में उन्होंने वायु सेना के कई महत्वपूर्ण परिचालन, कमान और स्टाफ पदों पर सेवाएं दी हैं.

राष्ट्रपति से मिल चुके हैं दो बड़े सम्मान
देश के प्रति उनकी बेहतरीन सेवा और योगदान को देखते हुए भारत के राष्ट्रपति उन्हें दो बार प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं. अब उप वायु सेना प्रमुख के रूप में उन्हें भारतीय वायु सेना की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !