Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Jamshedpur Breaking: आजाद नगर के चेपा पुल के पास सड़क हादसा, सब्जी खरीद रही महिला को तेज रफ्तार XUV ने मारी टक्कर; हालत गंभीर

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित चेपा पुल के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला की पहचान नाजू बीबी (50 वर्ष) के रूप में हुई है.


सब्जी खरीदने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाजू बीबी सब्जी खरीद रही थीं और दुकानदार को पैसे दे रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार XUV ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.

स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने वाहन चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद घायल महिला को उसी XUV से इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया.

पुलिस जांच में जुटी
अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दे दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अस्पताल में घायल महिला के बेटे मोहम्मद शाहरुख समेत स्थानीय लोग भी पहुंचे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !