Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Deoghar News: श्रावणी मेले में देवघर पुलिस की संवेदनशीलता, दिव्यांग श्रद्धालु को गोद में उठाकर कराया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर पुलिस की मानवीय पहल ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया. बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे एक दिव्यांग श्रद्धालु शारीरिक परेशानी के कारण मंदिर के गर्भगृह तक नहीं पहुंच पा रहे थे.

बाबा बैद्यनाथ का कराया जलाभिषेक

दिव्यांग श्रद्धालु की परेशानी देखते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तुरंत मदद की. उन्होंने श्रद्धालु को गोद में उठाकर सुरक्षित तरीके से मंदिर तक पहुंचाया. पुलिसकर्मियों की मदद से दिव्यांग श्रद्धालु ने बाबा बैद्यनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया. 


श्रद्धालुओं ने की पुलिस की तारीफ
इस पूरे घटनाक्रम को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने देवघर पुलिस की सराहना की. लोगों ने कहा कि श्रावणी मेले में सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता के लिए पुलिस लगातार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !