Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-30

Chief Secretary Alka Tiwari: मुख्य सचिव अलका तिवारी का गिरिडीह के विभिन्न पर्यटन स्थलों का किया दौरा, विकास कार्यों को लेकर दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Chief Secretary Alka Tiwari: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का गहराई से जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
अपने दौरे के पहले दिन मुख्य सचिव ने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व से जुड़े पारसनाथ पहाड़ (श्री सम्मेद शिखर) का दौरा किया, जो जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक अत्यंत पवित्र स्थल है। इसके पश्चात उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर उसरी जलप्रपात तथा साहसिक पर्यटन की संभावनाओं से युक्त खंडोली डैम का निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गिरिडीह जिला पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाओं से भरा हुआ है, और राज्य सरकार इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इको-टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को केंद्र में रखते हुए व्यापक योजनाएं तैयार की जाएंगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए योजनाओं को क्रियान्वित किया जाए और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए।मुख्य सचिव के इस दौरे को गिरिडीह के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इससे न केवल पर्यटन को बल मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !