Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट में 61 लॉ ऑफिसर्स की होगी नियुक्ति, 11 अगस्त तक करें आवेदन

Ranchi News : झारखंड सरकार के विधि विभाग ने झारखंड हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय के लिए 61 लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026 के तहत की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


अधिसूचना के अनुसार कुल 61 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 1 सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल, 3 एडिशनल एडवोकेट जनरल, 2 स्टैंडिंग काउंसिल, 5 गवर्नमेंट प्लीडर, 40 गवर्नमेंट एडवोकेट और 10 लॉ रिसर्च ऑफिसर के पद शामिल हैं।

केवल ईमेल से ही भेजना होगा आवेदन, 11 अगस्त है आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (Self-Attested) पीडीएफ कॉपी के साथ केवल ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन या डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


ईमेल आईडी: lawofficerapt@jharkhandmail.gov.in

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग के अनुसार, अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर नियुक्ति केवल एक पद पर ही दी जाएगी।

गलत जानकारी देने पर आवेदन होगा रद्द

अधिसूचना के मुताबिक, आवेदन में गलत जानकारी देने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। आवेदन के साथ पिछले पांच वर्षों के कार्य अनुभव और 25 नवीनतम मामलों में दिए गए निर्णयों से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों की योग्यता, चयन प्रक्रिया और मानदेय झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026 तथा विधि विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार तय किए जाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !