Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Deoghar Helicopter Service: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, 4 अगस्त से शुरू होगी देवघर और बासुकीनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा; 2850 रुपये से किराया शुरू

Deoghar Helicopter Service: श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने बड़ी सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है. 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी. इसका आदेश मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जारी कर दिया है.

इस सेवा में चार तरह के पैकेज मिलेंगे. श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार चार अलग-अलग पैकेज चुन सकेंगे. इसमें बाबा धाम और बासुकीनाथ का हवाई दर्शन भी शामिल है. इसके अलावा देवघर से बासुकीनाथ तक हेलिकॉप्टर से यात्रा की सुविधा भी मिलेगी.

देवघर के हवाई दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 2,850 रुपये देने होंगे. बासुकीनाथ के हवाई दर्शन का किराया भी 2,850 रुपये रखा गया है. अगर श्रद्धालु लंबा हवाई दर्शन करना चाहते हैं तो उसके लिए 3,750 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं देवघर से बासुकीनाथ तक एक तरफ की हेलिकॉप्टर यात्रा का किराया 4,500 रुपये तय किया गया है.

सरकार ने इस सेवा के लिए बेल-407 हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराया है. श्रद्धालु पहले से टिकट बुक कर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे. देवघर में कैप्टन अमितेष आनंद को विभागीय प्रतिनिधि बनाया गया है. वे हेलीपैड, टिकट काउंटर, अस्थायी कार्यालय और अन्य सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे.



देवघर के उपायुक्त को हेलीपैड, टिकट बुकिंग काउंटर, वाहन और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !