Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-30

Jugsalai Assembly Sarees Distribution: जुगसलाई विधानसभा के हलुदबनी चौक पर हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि एवं महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

Jugsalai Assembly Sarees Distribution: पूर्वी सिंहभूम जिला के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हलुदबनी चौक स्थित सिद्धू-कान्हू चौक पर हूल दिवस के अवसर पर झारखंड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं सेवा एक लक्ष्य संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष मानिक मलिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर सपूत सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात क्षेत्र के जरूरत मंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर सामाजिक सहभागिता और सम्मान का संदेश दिया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हूल आंदोलन आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !