Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-30

Chandil one nation one election: नारायण आईटीआई में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर संवाद, डॉ. प्रदीप वर्मा ने रखे विचार

चांडिल प्रखंड स्थित नारायण ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को नारायण आईटीआई परिसर में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद व भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा थे।

उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास योजनाएं बाधित होती हैं और प्रशासनिक संसाधनों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। डॉ. वर्मा ने बताया कि एकसाथ चुनाव कराने से नीतिगत स्थिरता, कार्यों में गति और प्रशासनिक सहजता सुनिश्चित की जा सकती है।

झारखंड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होने के कारण राज्य में विकास कार्य रुक गए थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जटाशंकर पांडे ने की, संचालन प्रो. सुदृष्ट कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन देवाशीष राय ने प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी के उपरांत डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें कौशल विकास, सरकारी योजनाओं एवं करियर गाइडेंस की जानकारी दी। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी दिया।

मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सेवाश्रम संघ सोनारी के सचिव श्रीधर महाराज, जमशेदपुर सांसद प्रतिनिधि अधिवक्ता संजीव कुमार, ट्रस्टी इंदु देवी, भाजपा जिला महामंत्री मधु गोराई, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय और पूर्व सदस्य अनिता पारित उपस्थित थे।

इस मौके पर भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा पदाधिकारी, शिक्षक, समाजसेवी, उद्योग प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !