Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur News : क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, महावीर सिंह बने नए अध्यक्ष, सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर किया समारोह का उद्घाटन

Jamshedpur News : क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।


समारोह में संघ की स्थापना से अब तक किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने संगठन को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संघ से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान समाज सेवा और संगठन की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई।


अनिल सिंह को सम्मानपूर्ण विदाई, महावीर सिंह ने संभाली कमान

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष अनिल सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके बाद महावीर सिंह को विधिवत क्षत्रिय सेवा संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त कर पदभार सौंपा गया।


समारोह में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, क्षत्रिय सेवा संघ के संस्थापक सत्येंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद सिंह, अरुण सिंह, मंटू सिंह, कुँवर अतुल सिंह, नितेश सिंह, प्रेम सिंह, कन्हैया सिंह, सोनू सिंह, सुखदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !