Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

BREAKING: आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान NIT का छात्र डूबा, तलाश जारी

BREAKING: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम में रविवार को नहाने के दौरान एक छात्र के डूबने की घटना सामने आई है। डूबने वाला छात्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के मेटालर्जी विभाग का छात्र मीर हसन तनवीर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मीर हसन अपने कुछ साथियों के साथ आसंगी चेक डैम पर नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। 



RIT पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही RIT थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम को भी बुलाया है, ताकि छात्र को जल्द से जल्द खोजा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गहरे पानी वाले स्थानों पर जाने और नहाने से बचें। घटना के बाद से ही छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्र जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !