Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur Crime News: बर्मामाइंस पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में फरार बागबेड़ा के शराब माफिया को किया गिरफ्तार

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे बागबेड़ा निवासी शराब माफिया संजीत साव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मई महीने में संतोष की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था नाम
मामले की जानकारी देते हुए बर्मामाइंस थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि बीते मई महीने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने संतोष नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिसिया जांच और पूछताछ के दौरान इस मामले में संजीत साव की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और पुख्ता सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बागबेड़ा समेत कई थानों में दर्ज हैं संगीन मामले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजीत साव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बागबेड़ा थाना समेत शहर के अन्य थानों में कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। उस पर बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब का काला कारोबार संचालित करने का भी गंभीर आरोप है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !