Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Jamshedpur News : जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध और नकली शराब के कारोबार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में संचालित एक मिनी नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 88 लीटर नकली विदेशी शराब के साथ भारी मात्रा में शराब निर्माण और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई।


उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बिट्टू कुमार महतो के अर्धनिर्मित मकान से करीब 70 लीटर रंगीन नकली शराब और दो कार्टन में पैक लगभग 18 लीटर बोतलबंद नकली विदेशी शराब जब्त की गई।

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के सीलिंग कॉर्क, बोतलों के ढक्कन, फ्रंट और रियर लेबल, शराब को रंग और फ्लेवर देने के लिए इस्तेमाल होने वाला कैरामेल तथा नकली शराब तैयार करने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

उत्पाद विभाग के अनुसार, फैक्ट्री में नकली विदेशी शराब तैयार कर उसे नामी ब्रांड की बोतलों में पैक कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। मामले में संकोसाई रोड नंबर-1 स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बिट्टू महतो के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से नकली शराब से संबंधित किसी भी सूचना की तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !