Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Jamshedpur News: जमशेदपुर में क्यूआर कोड आधारित डिजिटल बीट व्यवस्था लागू, शहर में “स्मार्ट पुलिसिंग” और कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए नई पहल

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस ने शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है. सोमवार को, साकची स्थित सीसीआर परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक नए प्रणाली का उद्घाटन किया, जो कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में मदद करेगी.
इस प्रणाली में, शहर की पुलिसिंग को पूरी तरह से डिजिटल बनाया गया है. प्रत्येक पुलिस बीट में एक क्यूआर कोड लगाया गया है, जिसे पुलिसकर्मी स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे और अपनी गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन सिस्टम में अपडेट करेंगे. इससे पुलिसिंग की निगरानी अधिक पारदर्शी और जवाबदेह हो सकेगी.

इस नए प्रणाली से अपराध नियंत्रण में भी सुधार होगा और पुलिस व आम जनता के बीच समन्वय मजबूत होगा. पुलिस विभाग के अनुसार, यह पहल जमशेदपुर में स्मार्ट पुलिसिंग और पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी, बीट पदाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !