Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Sujit Sinha Encounter: कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा का 3 डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम, शरीर से निकलीं 2 गोलियां

Sujit Sinha Encounter: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा का सोमवार को मेडिकल बोर्ड की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया. पूरी प्रक्रिया तीन डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में हुई. पोस्टमार्टम के दौरान मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ओबिश्वर मुर्मू भी मौजूद रहे.

तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
सुजीत सिन्हा के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर दुर्गेश झा, डॉक्टर विशाल और डॉक्टर मिकी मांझी की टीम ने किया. यह प्रक्रिया दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई और करीब एक घंटे बाद 2:30 बजे पूरी हुई.

शरीर से बरामद हुईं दो गोलियां
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर मिकी मांझी और डॉक्टर दुर्गेश झा ने बताया कि शव से दो गोलियां बरामद की गई हैं. इसके अलावा शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले हैं.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति साफ
डॉक्टरों ने कहा कि शरीर पर मिले सभी निशानों की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. शुरुआती जांच में यह भी संभावना जताई गई है कि कुछ गोलियां शरीर को आर-पार कर गई हों.

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
दोपहर करीब 2:30 बजे सुजीत सिन्हा के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. इस दौरान उसकी सास उषा देवी और साला आयुष कुमार मौजूद थे. उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. आयुष कुमार ने बताया कि सुजीत सिन्हा का 12 वर्षीय बेटा है, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !