Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Bankipur Assembly By Election: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर की एकतरफा बढ़त, 26वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा के नीरज सिन्हा 15,864 वोटों से पीछे

Bankipur Assembly By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है और यह मुकाबला अब बहुत दिलचस्प हो गया है. 26वें राउंड की गिनती के बाद, जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 15,864 वोटों से आगे हैं.

मुख्य मुकाबला अब दो उम्मीदवारों के बीच हो गया है. मतगणना के ताजा रुझानों में राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता पीछे चल रही हैं. ऐसे में अब मुकाबला जनसुराज के प्रशांत किशोर और भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिन्हा के बीच ही सिमटता दिखाई दे रहा है.



आधी से ज्यादा गिनती पूरी हो चुकी है. 26वें राउंड तक आधे से अधिक वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. शुरुआती बढ़त के बाद प्रशांत किशोर लगातार अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है. अंतिम नतीजा शेष राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !