Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Ranchi Civil Surgeon: डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला रांची के नए सिविल सर्जन का पदभार, बोले:- मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ इलाज दिलाना पहली प्राथमिकता

Ranchi Civil Surgeon: रांची के नए सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया. इस मौके पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को सभी ने सम्मानपूर्वक विदाई दी.

डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. वे स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करेंगे ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके. इसके लिए वे अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे.

डॉ. प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों से ही जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक चलाया जा सका. उन्हें विश्वास है कि नई टीम भी लोगों की सेवा करती रहेगी.

इस अवसर पर कई अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे, जिनमें सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, डॉ. असीम मांझी, डॉ. एस. बास्की और डॉ. प्रभावती शामिल थे.



सभी ने डॉ. प्रभात कुमार के काम की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के अंत में, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !