Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Chatra News: चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धान के भूसे में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 16 लाख की 3700 बोतल विदेशी शराब जब्त

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने लगभग 16 लाख रुपये मूल्य की 3700 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. यह शराब ट्रक में धान के भूसे के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी.


पुलिस को कुचलने की कोशिश, पीछा करने पर पलटा ट्रक

जब पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. जब पुलिस ने ट्रक का पीछा किया, तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया.


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर हुई थी. सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में विदेशी शराब चतरा के रास्ते बिहार भेजी जा रही है. इसके बाद सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर शेरेगड़ा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया.


भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो धान के भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई. ट्रक पलटने से भूसा हट गया और शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं. पुलिस ने मौके से 3700 बोतल विदेशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है.


तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

अब पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार चालक और तस्करों की पहचान में जुटी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप किस राज्य से लाई गई थी और बिहार में किस गिरोह तक पहुंचाई जानी थी. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !