Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Bokaro News : हाईकोर्ट ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही पर सरकार से मांगा जवाब

Bokaro News : झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो की लापता युवती पुष्पा हत्याकांड की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से जांच में हुई कथित लापरवाही को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल निचले स्तर के पुलिसकर्मियों को निलंबित कर देने से जिम्मेदारी तय नहीं हो जाती और उच्च अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले में लापरवाही के आरोप में संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों समेत कुल 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।


17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि बोकारो की लापता युवती पुष्पा मामले की जांच के दौरान एसआईटी ने एक कंकाल बरामद किया था। बाद में कराई गई डीएनए जांच में कंकाल से लिए गए दांत के नमूनों का मिलान युवती के माता-पिता से होने की पुष्टि हुई थी। मामले की जांच और पुलिस की भूमिका को लेकर अदालत लगातार निगरानी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !