Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Giridih News : गिरिडीह में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रोजगार सेवक गिरफ्तार, सरकारी कार्यालय परिसर में खेलने के दौरान हुई घटना

Giridih News : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोजगार सेवक प्रयाग यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच जारी होने का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।


पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छह वर्षीय बच्ची एक सरकारी कार्यालय परिसर में खेल रही थी। आरोप है कि रोजगार सेवक प्रयाग यादव बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

बच्ची के परिजन उसे लेकर बगोदर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जा रहा है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा होने के कारण जांच की गोपनीयता बनाए रखी जा रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) Act की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित बच्ची को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और त्वरित जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !