Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में खरकई रेलवे ब्रिज के पास चापड़ और गोली के साथ एक गिरफ्तार; साथी हुआ फरार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टालते हुए खरकई रेलवे ब्रिज के पास छापेमारी कर शेर मोहम्मद नामक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी जुगसलाई के ग्वाला पट्टी इलाके का निवासी बताया गया है.  आरोपी के पास से गोली और चापड़ बरामद किया गया है. जबकि उसका साथी मो. राजा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. 

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से खरकई रेलवे ब्रिज के आसपास घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की. 



पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किस वारदात की तैयारी में थे. फिलहाल जुगसलाई थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !