Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

International News : चिन्मय कृष्ण दास को दो मामलों में जमानत, लेकिन फिलहाल जेल में ही रहेंगे

International News : : बांग्लादेश हाईकोर्ट ने हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ से जुड़े दो मामलों में जमानत दे दी है। हालांकि, उनकी तत्काल रिहाई नहीं होगी क्योंकि उनके खिलाफ देशद्रोह और हत्या सहित चार अन्य मामले अभी भी लंबित हैं। इन मामलों की अगली सुनवाई 16 अगस्त को निर्धारित की गई है।


शेख हसीना की राजनीतिक गतिविधियों पर भारत से सहयोग की अपील

इस बीच बांग्लादेश सरकार ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं की भारत से होने वाली कथित राजनीतिक गतिविधियों और बयानों को लेकर सहयोग मांगा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह मुद्दा सोमवार को ढाका में भारत के उच्चायुक्त और बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार के बीच हुई बैठक में उठाया गया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी बताया कि बैठक में सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों पर चर्चा हुई, जिनमें दावा किया गया है कि शेख हसीना 5 अगस्त को एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर सकती हैं।


रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय पक्ष ने बांग्लादेश की चिंताओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है। वहीं, दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर आगे भी संवाद जारी रहने की संभावना है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !