Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Deoghar Helicopter Service: सावन में बाबा बैद्यनाथ व बासुकीनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, 2,850 रुपये में करें हवाई दर्शन

Deoghar Helicopter Service: सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने मंगलवार से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी है. 4 अगस्त से शुरू हुई इस सुविधा के बाद श्रद्धालु अब देवघर और बासुकीनाथ के हवाई दर्शन का आनंद ले सकेंगे. सेवा शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग टिकट बुकिंग और हवाई यात्रा के लिए पहुंचने लगे. सरकार ने इस सेवा के लिए बेल-407 हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है.

चार तरह के हेलीकॉप्टर पैकेज उपलब्ध
श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार अलग-अलग पैकेज तैयार किए गए हैं. देवघर और बासुकीनाथ के हवाई दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 2,850 रुपये किराया तय किया गया है. वहीं केवल देवघर दर्शन के लिए 3,750 रुपये और देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए 4,500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इच्छुक श्रद्धालु पहले से टिकट बुक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

सावन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार की पहल
सावन के दौरान देवघर और बासुकीनाथ धाम में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस विशेष हवाई सेवा की शुरुआत की है. सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है.



व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारी तैनात
हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन की निगरानी के लिए कैप्टन अमितेष आनंद को देवघर में विभागीय प्रतिनिधि बनाया गया है. वे अस्थायी हेलीपैड, टिकट बुकिंग काउंटर, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे. वहीं देवघर के उपायुक्त को हेलीपैड, टिकट काउंटर और विभागीय टीम के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !