Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Jamshedpur News: गुरु रविदास के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से जमशेदपुर पहुंची पवित्र कलश यात्रा, डोबो पुल से भूतनाथ मंदिर तक हुआ भव्य स्वागत

Jamshedpur News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (काशी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को जमशेदपुर में भव्य स्वागत किया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में डोबो पुल से लेकर सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर तक श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला.

कलश यात्रा के शहर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और "जय गुरु रविदास" के जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.


15 दिनों तक भूतनाथ मंदिर में होंगे कलश के दर्शन
स्वागत के बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंची. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया.

भाजपा की ओर से बताया गया कि यह पवित्र कलश अगले 15 दिनों तक भूतनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए स्थापित रहेगा, जहां श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सकेंगे.

पूर्णिमा साहू ने बताया सामाजिक समरसता का प्रतीक
विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि उनके उन आदर्शों का प्रतिनिधित्व करती है जिन्होंने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समरसता का मार्ग दिखाया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी संत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहा है. युवाओं को भी गुरु रविदास के विचारों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

अभय सिंह बोले- आज भी प्रासंगिक हैं गुरु रविदास के विचार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि गुरु रविदास ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य समान हैं और समाज की असली ताकत उसकी एकता में है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कलश यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास के विचारों को देशभर के लोगों तक पहुंचाना है.

संजीव सिन्हा ने कहा- जन-जन तक पहुंचेगा संत रविदास का संदेश
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में समानता और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर काशी से शुरू हुई यह कलश यात्रा जमशेदपुर पहुंचना शहर के लिए गौरव का विषय है.

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संत रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने गुरु रविदास की पंक्ति "ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न" का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीब, दलित, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है.



पांच सदस्यीय समिति लेकर पहुंची पवित्र कलश
रांची से पवित्र कलश लेकर भाजपा की पांच सदस्यीय समिति जमशेदपुर पहुंची. इसमें जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र राय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी, जिला मंत्री मुचिराम बाउरी, पीके करूवा और शंभु राम शामिल थे.

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, तन्मय झा, रीना चौधरी, संजीव कुमार, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, किशोर ओझा, अमित अग्रवाल, सागर राय, सोनू ठाकुर, अजय श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, प्रदीप मुखर्जी, प्रशांत पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !