Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Jharkhand Breaking: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 पहुंचे सलाखों के पीछे

Jharkhand Breaking: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितता और सेटिंग-गेटिंग मामले की जांच कर रही सीआईडी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सीआईडी थाना में दर्ज कांड संख्या 16/26 के तहत की गई है. इन गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है


सीआईडी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर जेपीएससी परीक्षा के दौरान अनियमितता और सेटिंग कराने में भूमिका निभाने का आरोप है. इससे पहले इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश कुमार (तेतरी टोली, नामकुम), बुद्धेश्वर भगत (पिपरटोली, रांची) और रमेश कुमार (बरियातू, रांची) के रूप में हुई है. तीनों को रांची से गिरफ्तार किया गया.



सीआईडी की जांच टीम भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !