Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Sahibganj News: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से वार; हालत गंभीर

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक युवक ने अचानक एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल एएसआई को इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना अचानक हुआ कि कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके से ही दबोच लिया.



पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने एएसआई पर हमला किस वजह से किया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !