Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Maiya Samman Yojana Ranchi: रांची की 3.97 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए मंईयां सम्मान योजना के 2,500-2,500 रुपये, कुल 99.30 करोड़ जारी

Maiya Samman Yojana Ranchi: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को जुलाई महीने की आर्थिक सहायता दे दी गई है. जिला प्रशासन ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 3 लाख 97 हजार 213 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 2,500-2,500 रुपये भेज दिए हैं.

इस बार जिले की महिलाओं के खातों में कुल 99 करोड़ 30 लाख 32 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 31,709 महिलाओं को कांके प्रखंड में योजना का लाभ मिला. इसके अलावा टाउन अर्बन क्षेत्र की 26,267, मांडर की 23,086, सिल्ली की 21,410, बेड़ो की 20,680 और रातू की 20,499 महिलाओं के खातों में सम्मान राशि भेजी गई.

शहरी क्षेत्रों में भी योजना का लाभ जारी रहा. बुंडू नगर पंचायत की 3,569 और कांके शहरी क्षेत्र की 1,293 महिलाओं को भी जुलाई की किस्त उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई.



रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि से महिलाओं को घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिल रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !