Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Adityapur News: आदित्यपुर में पुरी जगन्नाथ मंदिर की थीम पर सजेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 10 दिवसीय मेले की तैयारी शुरू

Adityapur: आदित्यपुर के सालडीह बस्ती स्थित आशियाना रोड में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाने की तैयारी चल रही है। आयोजन समिति अग्रदूत संघ ने बताया कि इस बार पूजा पंडाल को ओडिशा के प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ मंदिर की थीम पर तैयार किया जा रहा है।


समिति के अध्यक्ष सपन कुमार दास, अजय महतो और पिंटू कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पंडाल के भीतर श्रद्धालुओं के लिए कई आकर्षक और जीवंत झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें पुरी की रथ यात्रा, भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते श्रद्धालु, मीराबाई की कृष्ण भक्ति, समुद्र मंथन तथा राधा-कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार 3 सितंबर को पूजा पंडाल का उद्घाटन होगा, जबकि 4 सितंबर से 14 सितंबर तक 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न आकर्षण भी रहेंगे।

समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए गठित समिति के संरक्षक भागवत महतो हैं। अध्यक्ष मंडल में सपन कुमार दास, अजय महतो (भंडारी), पिंटू कुमार (काली) और अमन सिंह शामिल हैं। सचिव की जिम्मेदारी कौशल लाहरी (मुंकु), संजय गोराई, अक्षय कुमार, चंदन दास, सोहन मोहंती और रोबिन सिंह मुंडा निभा रहे हैं।

कोषाध्यक्ष के रूप में पवन महतो, बाबू चंद प्रजापति, शुभम दास, सम्राट गोराई और सत्यजीत कुमार (मंतु) कार्यभार संभाल रहे हैं। वहीं गाइड बोर्ड में दैतारी मुखी, सुभाष चंद्र गोराई, बब्लू कुमार, गोपाल चंद गोराई, रतन सोनकर, श्रमपद प्रधान, पी. के. दास, आनंद मुखर्जी, रंजीत नायक, पुतकर केराई, राजेश शाह और चंदन मोइत्रा शामिल हैं।

समिति के मीडिया प्रभारी अजय महतो (भंडारी) हैं। आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सदस्यों के रूप में प्रियांशु तिवारी, राजू गोराई, बप्पी शॉ, राहुल नायक, पोबित गोराई, शामोन, राजू कुमार और परमेश्वर गोराई अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। महिला संचालन समिति में नीलपद्मा बिस्वास, पंचमी कर्मकार, सुनिता लेयांगी और रुमनी गोप शामिल हैं।

समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव एवं मेले में भाग लें तथा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाएं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !