Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Ranchi Secretariat Protest: झारखंड सचिवालय सेवा संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 12 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे कर्मचारी

Ranchi Secretariat Protest: झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है. आंदोलन के पहले चरण में मंगलवार को कर्मचारियों ने सचिवालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया. वहीं, बुधवार से 12 अगस्त तक सभी कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

संघ की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू और प्रोन्नति से जुड़े मुद्दों का समाधान शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि इन विषयों पर सरकार की ओर से अब तक कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया है.

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया था. इसके बाद सरकार ने कैडर रिव्यू कमेटी में संघ के प्रतिनिधियों को शामिल किया, लेकिन बैठकों की सूचना समय पर नहीं दी गई. साथ ही समीक्षा से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए.

संघ का आरोप है कि प्रोन्नति नीति में किए गए बदलाव कर्मचारियों के हित में नहीं हैं और इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है.



कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा तथा अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !