Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Current News : संसद गतिरोध खत्म करने को राहुल गांधी-किरेन रिजिजू की अहम बैठक, राहुल गांधी के कार्यालय में हुई चर्चा, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

Current News : संसद के मानसून सत्र के दौरान जारी गतिरोध के बीच बुधवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच अहम बैठक हुई। संसद परिसर स्थित राहुल गांधी के कार्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने तथा गतिरोध समाप्त करने के मुद्दे पर चर्चा हुई।


यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब 20 जुलाई से संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को गतिरोध समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमित शाह के बयान और राम मंदिर चढ़ावा मामले पर चर्चा की मांग

विपक्ष जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर संसद परिसर के मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में जवाब नहीं देते और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा नहीं होती, तब तक विपक्ष सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने नहीं देगा।


कांग्रेस सूत्रों का यह भी दावा है कि राहुल गांधी ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मामलों में कार्रवाई की मांग भी उठाई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि बैठक को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !