Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Jamshedpur News : जमशेदपुर में AITUC ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

Jamshedpur News : शहर के बंगाल क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में एटक (AITUC) और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से एटक के लीगल सेल का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य शोषित, पीड़ित, मजदूर वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।


बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज में कई लोग आर्थिक कमजोरी के कारण न्याय से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह लीगल सेल विशेष रूप से प्रताड़ित मजदूरों, ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों और छोटे-छोटे मामलों में कानूनी सहायता की जरूरत वाले लोगों को उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेगा।

नई कार्यकारिणी का गठन, श्रमिक अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा कानूनी आधार

एटक के कोल्हान प्रमंडल महासचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने कहा कि देश में श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू चार श्रम संहिताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रावधानों से श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। विशेष रूप से टर्म एम्प्लॉयमेंट जैसे प्रावधानों के कारण मजदूरों को पहले से अधिक कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि एटक हमेशा मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है और लीगल सेल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


बैठक में अधिवक्ता शशि भूषण कुमार, सूरज कुमार सिंह, राजबीर भांगरा सहित एटक के उप महासचिव हीरा अरकने, धनंजय शुक्ला, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष राजू समद तथा कई अन्य अधिवक्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में लीगल सेल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वीरेंद्र कुमार सिन्हा, अम्बुज कुमार ठाकुर, हीरा अरकने और धनंजय शुक्ला को संरक्षक बनाया गया। वहीं दिलीप कुमार महतो को अध्यक्ष, शशि भूषण कुमार को उपाध्यक्ष, गिरीश कुमार सिंह को सचिव और सूरज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। नवगठित लीगल सेल ने मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !