Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Ranchi News: रांची के कारोबारियों को बड़ी राहत, अब इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ से 4 घंटे में मिलेगा गैस सिलेंडर

Ranchi News: रांची के कारोबारियों और व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने राजधानी में अपनी प्रीमियम एक्सप्रेस एलपीजी डिलीवरी सेवा "इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ" की शुरुआत कर दी है. इस सेवा का शुभारंभ कोकर स्थित "अदिति इंडेन" एजेंसी से किया गया. पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयंबटूर जैसे शहरों में सफलता मिलने के बाद अब रांची के व्यापारी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.
बुकिंग के कुछ घंटे बाद ही घर या दुकान पहुंचेगा गैस सिलेंडर
इस सेवा के तहत 10 किलोग्राम के कंपोजिट गैस सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद ग्राहक को महज 3 से 4 घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी मिल जाएगी. यह सिलेंडर आधुनिक फाइबर तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में हल्का, जंग से सुरक्षित और ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. इसकी पारदर्शी बॉडी की मदद से ग्राहक बाहर से ही गैस का बचा हुआ स्तर आसानी से देख सकेंगे.

सामान्य कनेक्शन से ज्यादा कीमत लेकिन मिलेंगे कई अतिरिक्त फायदे
इंडेन एक्स्ट्रालाइट कमर्शियल कनेक्शन की कुल कीमत 4749.5 रुपये तय की गई है. वहीं सामान्य घरेलू एलपीजी कनेक्शन के लिए 4214 रुपये खर्च करने होते हैं. यानी यह नया कनेक्शन सामान्य कनेक्शन की तुलना में 535.5 रुपये महंगा है. हालांकि कंपनी का कहना है कि तेज डिलीवरी और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के कारण यह सेवा होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अधिक उपयोगी साबित होगी.

बिना आईडी और दस्तावेज के तुरंत मिलेगा नया कनेक्शन
इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान और पेपरलेस प्रक्रिया है. नया कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को किसी भी तरह का पहचान पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी. इससे छोटे दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडरों और होटल रेस्तरां संचालकों को बिना कागजी झंझट के तुरंत गैस कनेक्शन मिल सकेगा.

कारोबारियों के लिए समय और सुविधा दोनों की बचत
नई "इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ" सेवा का उद्देश्य कारोबारियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना है. कम समय में डिलीवरी, आधुनिक कंपोजिट सिलेंडर और आसान कनेक्शन प्रक्रिया के कारण यह सेवा रांची के व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !