Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का धरना 12वें दिन भी जारी, समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

JPSC Protest: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों का धरना बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा. आंदोलन के लंबा खिंचने के साथ ही इस मुद्दे पर राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ गई हैं.

एक ओर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं, तो दूसरी ओर जिला प्रशासन और राज्य सरकार आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश में जुटी है.

आंदोलन के समर्थन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी
धरनास्थल पर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी पहुंचे. उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि भाजपा इस लड़ाई में छात्रों के साथ खड़ी है.



छात्रों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में युवाओं का भरोसा टूटना गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की आवाज को विधानसभा से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया जाएगा और उनके भविष्य के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !