Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Hazaribagh News : हजारीबाग पुलिस को मिले 30 नए बोलेरो वाहन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

Hazaribagh News : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने हजारीबाग पुलिस को 30 नए बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए हैं। बुधवार को हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद इन वाहनों को जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।


पेट्रोलिंग और अभियान चलाने में मिलेगी बड़ी राहत

कुछ महीने पहले भी पुलिस मुख्यालय की ओर से हजारीबाग पुलिस को 28 नए वाहन दिए गए थे। अब दूसरी खेप में 30 और वाहन मिलने से जिले के विभिन्न थानों में वाहन की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण और विशेष अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।


एसपी बोले- सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़

मीडिया से बातचीत में एसपी अमन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी तदाशा मिश्रा की पहल पर हजारीबाग पुलिस को नए वाहन मिले हैं। उन्होंने कहा कि इससे जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही जिन थानों में वाहनों की कमी थी, वहां अब पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !